श्री प्रेम कुमार पटले
केंद्रीय विद्यालय संगठन एवं संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वाधान में संपन्न हुई 33वीं (2022-23) राष्ट्रीय युवा संसद प्रस्तुति के लिए शिक्षक श्री प्रेम कुमार पटले एवं श्री अतुल गुप्ता ने हर स्तर के लिए नई स्क्रिप्ट, संवाद-प्रस्तुति-योजना तथा विद्यार्थी-विन्यास-संयोजन संपन्न करने में अथक मेहनत की | विद्यालय , संभागीय, आंचलिक और राष्ट्रीय स्तर पर हुई युवा संसद में छिंदवाड़ा क्रमांक 1 के विद्यार्थियों ने दिखावटी संसदीय कार्यवाही में सर्वश्रेष्ठ विषयवस्तु, संवाद प्रस्तुति, अनुशासन, समय-सीमा और प्रस्तुति के आधार पर “नेहरू रनिंग शील्ड” सम्मान प्राप्त किया |
इसी तरह 34वीं (2023 24) राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 01 छिंदवाड़ा ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता लगातार दूसरे वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आंचलिक स्तर में बेहतरीन प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया |