हस्तकला या शिल्पकला
कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आत्म-अभिव्यक्ति, सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक उन्नति का भी एक शक्तिशाली माध्यम है।
हमारे विद्यालय में आर्ट एंड कल्चर से संबंधित विभिन्न तरह की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे बच्चों में कला एवं संस्कृति को समझने की कोशिश होती रहे|
इस हेतु हमारे विद्यालय में विभिन्न तरह की गतिविधियों जैसे नृत्य, गायन, संगीत, भाषण ड्राइंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नाट्य आदि का आयोजन समय-समय पर किया जाता है जिससे कि बच्चों में कला एवं संस्कृति को लेकर जागरूकता भी बनी रहे और लगातार सीखने की ओर अग्रसर होते रहें |
आगामी वर्ष में भी हमारी यही कोशिश है कि हम विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा बच्चों को कला एवं संस्कृति से जोड़े रखें तथा इस हेतु सीखने के लिए उन्हें प्रेरित करते रहें |
“कला सौंदर्य और आनंद का स्रोत है। यह हमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है।”
