बंद करना

    युवा संसद

    केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक -01 छिंदवाड़ा ने 34 वीं युवा संसद प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया है | विद्यालय के प्राचार्य श्री हरि प्रसाद धारकर के मार्गदर्शन में सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने स्क्रिप्ट तैयार कर युवा सांसदों को प्रशिक्षण प्रदान किया |

    संभाग स्तर पर प्रदर्शन के पश्चात 54 विद्यार्थियों के इस टीम ने चेन्नई में आयोजित आंचलिक स्तर पर में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया | इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अक्षरा मिश्रा को प्रथम, सिद्धिदा दुबे एवं अग्निश वासनिक को द्वितीय, कनिष्का मिश्रा, भूमि भलावी एवं नाज़िया हनफी को तृतीय तथा रुद्रान्श शुक्ला एवं मानसी शर्मा को चतुर्थ स्थान प्रदान किया गया | विद्यालय , संभागीय, एवं आंचलिक पर हुई युवा संसद में छिंदवाड़ा क्रमांक 1 के विद्यार्थियों ने मोक संसदीय कार्यवाही में सर्वश्रेष्ठ विषयवस्तु, संवाद प्रस्तुति,अनुशासन, समय-सीमा और प्रस्तुति के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया|